फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thirty ward facing waterlogging and mess.

जलभराव और गंदगी से जूझ रहा वार्ड नंबर तीस

Sat, 04 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 04 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Thirty ward facing waterlogging and mess.
जलभराव और गंदगी - फोटो : अमर उजाला

नगर के वार्ड नंबर तीस के लोग नाले के निर्माण में अनियमितताओं के कारण पिछले कई माह से गंदगी और जलभराव से जूझ रहे हैं। समस्या से परेशान त्यागी नगर के लोग मतदान बहिष्कार की घोषणा भी कर चुके हैं। बावजूद इसके न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासनिक अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर हैं।

विज्ञापन


वार्ड नंबर तीस के अंतर्गत मोहल्ला त्यागी नगर, शिवपुरी, नई शिवपुरी, देवलोक कालोनी, फूटीलाइन, कृष्णा नगर, पक्काबाग आदि हैं। इनमें से अधिकतर मोहल्ले स्वर्ग आश्रम रोड पर नगर पालिका द्वारा पिछले कई माह से चल रहे नाला निर्माण के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन


निर्माणाधीन नाले में अनियमितताओं के कारण इससे जुड़े ये मोहल्ले बुरी तरह प्रभावित हैं। स्थानीय निवासी नीरज त्यागी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों का जीवन नरक बन चुका है। शासन, प्रशासन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का समाधान न होने पर मोहल्ले के लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने का एलान कर रखा है। इसके बावजूद न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका ने यहां की सुध ली है। कोई भी अधिकारी आम आदमी की सुनने को तैयार नहीं है।

वार्ड निवासी  सचिन त्यागी, अजय शर्मा, विनय शर्मा, अवनीश शर्मा, अमित त्यागी, यश त्यागी, निखिल त्यागी, अरुण त्यागी, उर्मिला देवी, मनोज कौशिक, नरेश कुमार, विजय कुमार, राजीव कौशिक, वीरेंद्र त्यागी, तरुण त्यागी, आकाश ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे।


नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती ने कहा कि वार्ड नंबर तीस में बहुत विकास कार्य हुए हैं। स्वर्ग आश्रम रोड पर बन रहे नाले के कारण कुछ स्थानों पर दिक्कत जरूर हो रही है, लेकिन नाले का निर्माण पूरा होनेे के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed