फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Third Eye Junk Bondage Dress.

तीसरी आंख की जद में बंटेगा ड्रेस, होगी वीडियोग्राफी

Mon, 26 Jun 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 26 Jun 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Third Eye Junk Bondage Dress.
ड्रेस - फोटो : अमर उजाला

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस बांटने में हो रही हेराफेरी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग तीसरी आंख से निगरानी कराएगा। इसके तहत अब स्कूल में डीएम की तरफ से एक सरकारी कर्मचारी ड्रेस वितरण की वीडियोग्राफी करेगा।

विज्ञापन


डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि ड्रेस वितरण की मॉनीटरिंग का निर्णय लिया गया है। बीएसए को निर्देश दिए गए है कि जिले के सभी स्कूलों में एक ही दिन में ड्रेस का वितरण किया जाएगा। इस दौरान स्कूल की प्रबंध समिति के अलावा डीएम की ओर से चिन्हित कर्मचारी इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेगा।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि करीब 60 हजार बच्चों के लिए शासन से करीब 1.20 करोड़ रुपया का फंड मिला है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रबंध समितियों के खाते में इस धनराशि को पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने ड्रेस वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए यह पहल की। शासनादेशानुसार विद्यालय स्तर पर क्रय समितियां गठित की जाएंगी। खरीद के लिए कुटेशन और टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  इसके अलावा भुगतान भी नकद न होकर कैशलेस होगा। इसके लिए विक्रेता को चेक के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed