फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thief caught while breaking lock in Pilkhuwa Hapur

कैमरे में कैद हुआ ताला तोड़ते हुए चोर: अंदर घुसने की हो रही थी कोशिश, तभी डंडा लेकर आ गए लोग, देखें वीडियो

Thu, 26 Feb 2026 06:36 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 26 Feb 2026 06:36 PM IST
सार

कृष्णगंज में गुरुवार तड़के चोरी का प्रयास हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बंसल के घर ताला तोड़ते युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़ा है। 112 पुलिस के पहुंचने में देरी हुई है, जिसकी जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Thief caught while breaking lock in Pilkhuwa Hapur
ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था चोर, तभी आ गए लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णगंज में गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चोरी का प्रयास हुआ। एक युवक घरों के बाहर घूमता रहा और चार मकानों पर प्रयास के बाद पांचवें मकान पर ताले तोड़ने की कोशिश करते मिला। इसी दौरान वह मोहल्ला निवासी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बंसल अकेला के घर का ताला तोड़ने लगा तो परिवार के लोग जाग गए। परिजनों ने तत्काल 112 पर सूचना दी।

विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि तीन बार कॉल करने के बाद भी करीब 30 मिनट तक डायल 112 की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान आरोपी लगातार ताला तोड़ने का प्रयास करता रहा। स्थिति गंभीर देख मोहल्ले के लोग बाहर निकले और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 112 सेवा में देरी के आरोप की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed