फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   There will be no delimitation of gram panchayats in the district

Hapur News: जिले में ग्राम पंचायतों का नहीं होगा परिसीमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
There will be no delimitation of gram panchayats in the district
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 2026 में होंगे चुनाव, नवंबर के बाद शुरू होगा आरक्षण का काम
विज्ञापन


- शासन ने परिसीमन को लेकर मांगी थी रिपोर्ट, डीपीआरओ ने भेजी

संवाद न्यूज एजेंसी

हापुड़। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कोई परिसीमन नहीं होगा। इसकी सूची बनाकर डीपीआरओ ने शासन को भेज दी है। इसकी वजह यह है कि कोई भी गांव और राजस्व गांव किसी भी नगर निकाय में शामिल नहीं है। आरक्षण का काम नवंबर के बाद शुरू होगा।

2026 में प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। इससे पहले शासन स्तर से तैयारी की जा रही हैं। पिछले दिनों शासन ने आदेश जारी कर जिले की ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए रिपोर्ट मांगी थी। इस शासनादेश के बाद ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी भी शुरू हो गई। चुनाव लड़ने के इच्छुक तो अपने-अपने गांव और क्षेत्र का आरक्षण तय कराने तक के लिए भागदौड़ करने लगे। हालांकि, शासन ने सिर्फ परिसीमन को लेकर पांच जून तक रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके बाद रिपोर्ट तैयारकर शासन को भेज दी गई है। वहीं, वर्ष 2021 में आरक्षण तय करते समय पिछले 25 साल का रिकार्ड मांगा गया था। हालांकि, इस बार अभी आरक्षण को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ शिवबिहारी शुक्ला ने बताया कि जिले में कोई परिसीमन नहीं होगा। कोई भी गांव और राजस्व गांव किसी भी नगर निकाय में शामिल नहीं हुआ है। इसकी सूचना बनाकर शासन को भेज दी गई है। आरक्षण को लेकर शासन से अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि नवंबर माह के बाद जिले में आरक्षण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंशिक पुनर्गठन के लिए मांगा था प्रस्ताव

शासन ने जो आदेश जारी किया था, उसमें कहा था कि पिछले पंचायत चुनाव के बाद तमाम ग्राम पंचायतें व राजस्व ग्राम शहरी क्षेत्र में शामिल होने से स्थिति बदली गई है। इसके मद्देनजर ही शासन ने ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों के आंशिक पुनर्गठन के प्रस्ताव पांच जून तक मांगा था।

जिल में पदों की स्थिति

273 ग्राम प्रधान

19 जिला पंचायत सदस्य

471 क्षेत्र पंचायत सदस्य

3633 ग्राम पंचायत सदस्य

पिछली योजनाओं में जिले में आरक्षण की स्थिति
आरक्षण सीटें
- वर्ष 2010
- वर्ष 2015 - वर्ष 2021-22

एसटी महिला

- 0
-
0

-0

एसटी पुरुष
-
0 -

0
-
0


एससी महिला
-
16
-
18
-
18

एससी पुरुष
-
31
-
35
-
53

ओबीसी महिला

- 24
-
26
-
25

ओबीसी पुरुष
-
43
-
44
-
68

सामान्य महिला व पुरुष
-139
-
150-
109

ब्लॉकों में ग्राम पंचायतों की स्थिति

ब्लॉक का नाम

संख्या

सिंभावली

65

गढ़मुक्तेश्वर

60

हापुड़

93

धौलाना

55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed