फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   There was a ruckus when the college wall was broken with a JCB

Hapur News: जेसीबी से कॉलेज की दीवार तोड़ने पर हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus when the college wall was broken with a JCB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दशकों से चले आ रही भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन चलाकर कॉलेज की दीवार को तोड़ डाला, जिसका पता लगते ही गांव में रोष फैलने पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की बैठक बुलाकर 70 साल पुराने विवाद को आपसी सहमति से निपटा दिया गया।

गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे स्थित तालीम ओ तरक्की इंटर कॉलेज की कई मीटर दीवार को कुछ लोगों ने रविवार को जेसीबी मशीन चलाकर तोड़ फोड़ दिया। जिसका पता लगते ही गांव में हडक़ंप मचने के साथ ही रोष फैलने पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जो जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर कॉलेज की दीवार तोडऩे वाले कई लोगों को हिरासत में ले आई। जहां दोनों पक्षों के बीच घंटों तक वार्ता का दौर चलता रहा, जिसमें कॉलेज प्रबंधन समिति के लोगों का कहना था कि संबंधित भूमि को गांव के व्यक्ति द्वारा कॉलेज के लिए दान कर दिया गया था, लेकिन इसका कोई दस्तावेज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

अब संबंधित भूमि का दाम मंहगा होने पर उनके वारिसों ने वह जमीन बेच दी, जिस पर कब्जा जमाने की नीयत से खरीदारों ने कॉलेज की दीवार को जेसीबी मशीन से तोड़ डाला है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चर्चा होने के बाद आपसी सहमति बन गई। कॉलेज प्रबंधन द्वारा संबंधित भूमि की कीमत अदा करने पर सहमति दिए जाने के बाद करीब 70 साल से चले आ रहे भूमि विवाद का पूरी तरह निस्तारण हो गया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि गांव अठसैनी के तालीम ओर तरक्की इंटर कॉलेज की बाउंड्री के अंदर आ रही भूमि का दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर पुलिस की मौजूदगी में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली योजना में बसपा के सांसद रहने के साथ ही वर्तमान में कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व देख रहे कुंवर दानिश अली ने सीएम योगी समेत डीजीपी को अपने एक्स हैंडल से शिकायत की है। जिसमें गांव अठसैनी के इंटर कॉलेज की दीवार को दिनदहाड़े जेसीबी मशीन से तोड़े जाने की घटना का उल्लेख किया है। पूर्व सांसद ने भूमाफिया किस्म के लोगों पर कॉलेज की दीवार तोड़कर भूमि पर अवैध कब्जा जमाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए न्याय संगत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed