{"_id":"684e612bd21512691f0b137d","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-in-hapur-three-people-were-injured-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: शराब के नशे में गाली देने पर भड़का विवाद, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: शराब के नशे में गाली देने पर भड़का विवाद, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; तीन लोग घायल
Sun, 15 Jun 2025 11:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:29 AM IST
सार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा मोहल्ले में शराब के नशे में गाली-गलौज करने को लेकर शनिवार की देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा मोहल्ले में शराब के नशे में गाली-गलौज करने को लेकर शनिवार की देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बाद में पीड़ित पक्ष के लोगों ने भी हमलावरों पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाला हरिचंद रोज शराब पीकर पड़ोसी दिनेश के घर के सामने गाली-गलौज करता था। शनिवार की देर रात को जब हरिचंद गाली गलौज कर रहा था तब दिनेश ने इसका विरोध किया तो हरिचंद ने अपने लोगों के साथ दीनेश के घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसके पक्ष की ओर से भी जवाबी हमला हुआ, जिसमें हरिचंद के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गया। वहीं दिनेश का बेटा रेशु भी चाकू लगने से घायल हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। दिनेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है, जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन