{"_id":"64835830abeccc87e00e9d24","slug":"there-should-be-more-ruckus-on-playing-with-faith-hapur-news-c-135-1-hpr1001-85-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आस्था से खिलवाड़ पर हो जाता बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आस्था से खिलवाड़ पर हो जाता बवाल
Fri, 09 Jun 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर लोगों का गुस्सा रात तक बना रहा। रह रहकर लोग चंडी मंदिर के बाहर जमा होकर हंगामा करते रहे। कुछ लोग पुलिस के खुलासे से भी असंतुष्ट दिखे। लोगों में इतना गुस्सा था कि इस मुद्दे पर बवाल होते-होते बच गया। कुछ समझदार लोग आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत करते रहे।
चंडी मंदिर में हुई इस घटना की किसी ने भी अपेक्षा नहीं की थी। ऐसे में जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चलता रहा लोग मौके पर पहुंचकर हंगामे का हिस्सा बनते रहे। कुछ लोगों में आक्रोश इतना अधिक था कि इससे बवाल भी हो सकता था। लेकिन कुछ समझदार लोग इसे शांत कराते रहे। शाम के समय भी लोग एकत्र हो गए, इनमें मंदिर के पुजारी को लेकर भी आक्रोश था। इनका कहना था कि मंदिर के पुजारी ने नमाज पढ़ने वाले को टोका या पकड़ा नहीं। इस दौरान लोगों ने जाम भी लगा दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया।
षड़यंत्र या नासमझी, पुलिस की पूछताछ में होगा खुलासा
शहर के सौहार्द को बिगाड़ने के लिए यह किसी की साजिश थी या कुछ और, इसकी पुलिस की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं नमाज पढ़ने वाले की मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं। इसके लिए उसका मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।