फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft on 15 tubewell

Hapur News: 15 किसानों के नलकूपों से मोटर और स्टार्टर चोरी

Tue, 25 Nov 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Nov 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
theft on 15 tubewell
सिंभावली। क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में एक ही रात में चोरों ने 15 किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। जहां से चोर मोटर, स्टार्टर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान मूलचंद ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि गांव के जंगल में उनके चचेरे भाई परम सिंह के खेत हैं। जिन्होंने फसल की सिंचाई के लिए खेत पर नलकूप लगाया हुआ है। सोमवार की रात चोरों ने नकब लगाकर नलकूप से केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए। उनके अलावा भी अन्य कई किसानों के नलकूपों से चोरी हुई है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच भी की है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- इन किसानों के नलकूप बने निशाना

चोरों ने एक ही रात में परम सिंह के अलावा शेखर, राजेंद्र, राकेश, रिषभ, चमनलाल, बिनेश, आदेश, राजबल, बिरम, मुकेश, सुरेश, राजेंद्र, सुभाष और मुकेश के नलकूपों से भी कीमती सामान चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed