फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in tractor workshop

Hapur News: ट्रैक्टर की वर्कशॉप से लाखों का सामान चोरी

Thu, 24 Aug 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Aug 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
theft in tractor workshop
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित ट्रैक्टर के शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जिला गाजियाबाद के जीएफ सेक्टर-4 वेब सिटी निवासी विक्रम सिंह की हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सबली कट के पास नितिश चौधरी ऑटो मोबाइल के नाम से ट्रैक्टर का शोरूम है। उसने बताया कि 22 अगस्त की रात शोरूम का ताला लगाकर सभी कर्मचारी घर लौट गए। लेकिन रात में किसी समय चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने यहां से एक इंवर्टर, सात बैटरी, पांच मोबिल ऑयल की बाल्टी, वर्कशाप के टूल व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह कर्मचारी शोरूम पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी मिले है, जिसके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed