फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in office

Hapur News: व्यापारी के कार्यालय से मूर्ति और हार्ड डिस्क चोरी

Mon, 20 Jan 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
theft in office
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित सीएचसी के सामने व्यापारी के कार्यालय से चोर मंदिर में रखी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति व कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और पैन ड्राइव चोरी कर ले गया। इस दौरान चोर कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला गिरधारीनगर निवासी नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनका गढ़ रोड स्थित सीएचसी के सामने वुड इंडिया नाम से कार्यालय है। आठ जनवरी की सुबह उनके कर्मचारी उमेश चंद्र व सचिन कुमार ने कार्यालय खोला तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी, दराजें व फाइलें खुली हुई थीं और सीसीटीवी कैमरों पर कागज लगा हुआ था। वहीं, एक कैमरे के तार कटे हुए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक चोर गोदाम के रास्ते से होते हुए कार्यालय में दाखिल हुआ था। चोर कार्यालय में बने मंदिर में रखी लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क व पैन ड्राइव ले गया था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed