{"_id":"660ee12e75b11bea430cef70","slug":"theft-in-a-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109293-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी
Thu, 04 Apr 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा विहार में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये की नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी दीपांशु सिरोही ने बताया कि 31 मार्च की दोपहर एक बजे वह अपनी मां के साथ बहादुरगढ़ के गांव सेहल में नामकरण में शामिल होने गया था। इस दौरान उसने मकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक किरायेदार से नीचे मकान की देखरेख की बात कही थी। एक अप्रैल की सुबह करीब साढ़े सात बजे किरायेदार ने उसे फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। इस पर वह अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा तो मकान में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान उसे पता चला कि चोर यहां से 20 हजार रुपये की नकदी व गहने चोरी कर लिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मकान मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।