{"_id":"635ed7149603ee55445a8d0a","slug":"theap-garh-news-gbd24689783","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार पर फैक्ट्री से सामान चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार पर फैक्ट्री से सामान चुराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार पर फैक्ट्री से सामान चुराने का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ रोड पर स्थित बंद फैक्ट्री से चौकीदार ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर बेच दिया। फैक्ट्री संचालक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जनपद मेरठ के शास्त्री नगर निवासी दीपक रस्तोगी ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि गढ़-मेरठ रोड पर गांव पौपाई के जंगल में पेट्रोल पंप के सामने उसकी फैक्ट्री है, जो काफी समय से बंद पड़ी है। दीपक ने बताया कि फैक्ट्री की देखरेख के लिए क्षेत्र के गांव लडपुरा निवासी संजय कुमार को चौकीदार रखा हुआ है। लेकिन आरोपी ने पिछले कुछ दिनों में फैक्ट्री से करीब 50 हजार ईंट, 5 हजार किलो टीन की चादर और सीमेंट के 50 बड़े पाइप चोरी से बेच दिए हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर जब उसने संजय से पूछताछ की, तो आरोपी ने वहां पर लगे सोलर प्लांट समेत अन्य सामान को भी बेचने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई और उसका सामान वापस दिलाए जाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संजय के खिलाफ अमानत में ख्यानत की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।