फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The young man in the guise of a job, the police rescued the hijacked Delhi

नौकरी की आड़ में अपहृत दिल्ली के युवक को पुलिस ने मुक्त कराया

Sat, 08 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 08 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The young man in the guise of a job, the police rescued the hijacked Delhi
अपहृत दिल्ली के युवक - फोटो : अमर उजाला

नौकरी की आड़ में अपहृत दिल्ली के युवक को सर्विलांस के जरिये जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में छापा मारकर मुक्त करा लिया। दिल्ली पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में ले गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के पालिका बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले युवक सुहेल हाशमी निवासी बिहारी कालोनी शहादरा को कुछ लोगों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लिया था।
विज्ञापन


उसे चार दिन पहले ब्रजघाट में बुलाकर अपहरण कर बहादुरगढ़ क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा हुआ था। मोबाइल बंद होने और सलामती की कोई भी खबर न मिलने पर अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस लापता युवक की खोजबीन सर्विलांस के सहारे करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अहम सुराग हाथ लगने पर शनिवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर में एक मकान पर छापा मारा। वहां नौकरी की आड़ में अपहृत किया गया दिल्ली का युवक बंधक बना हुआ मिला। दिल्ली पुलिस अपहृत युवक समेत मौके पर मिले पांच लोगों को अपने साथ हिरासत में लेकर वापस लौट गई।


बहादुरगढ़ एसओ आरके शर्मा का कहना है कि दिल्ली में दर्ज अपहरण के एक मामले में वहां की पुलिस शनिवार को क्षेत्र में आई थी। पुलिस ने साथ में लाए दो आरोपियों की निशानदेही पर एक घर में छापा मारकर वहां बंधक बनाकर रखे गए युवक को बरामद कर लिया। पूरा मामला क्या है, इसके विषय में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed