फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The water level of the Ganga rose by 19 centimeters in two days.

Hapur News: दो दिनों में 19 सेंटीमीटर बढ़ गया गंगा का जलस्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganga rose by 19 centimeters in two days.
ब्रजघाट। मानसून की सक्रियता और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गढ़ क्षेत्र से गुजर रही गंगा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर 19 सेंटीमीटर बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार 29 जून को गंगा का जलस्तर 196.50 मीटर दर्ज किया गया था, जो एक जुलाई की दोपहर तक बढ़कर 196.69 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

फिलहाल नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। यदि उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होती रही और मैदानी इलाकों में भी मानसून सक्रिय रहा तो आगामी दिनों में गंगा के जलस्तर में और तेजी से वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गंगा की दूसरी ओर बने अस्थायी घाटों और वहां संचालित दुकानों को समय रहते हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि जलस्तर अचानक बढऩे की स्थिति में वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। यदि समय रहते एहतियाती कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है।
गंगा सभा आरती संचालक कपिल नागर ने प्रशासन से जलस्तर की नियमित निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं को समय-समय पर जागरूक करने की भी मांग की है, ताकि बरसात में जनहानि से बचा जा सके।

एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि इन दिनों जलस्तर में हर साल बढ़ोतरी होती है, बाढ़ राहत को लेकर बैठक कराकर चौकियां स्थापित की जाएंगी। फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed