फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The villages will supply the pipeline.

काली नदी से दूषित पेयजल वाले गांवों को मिलेगी पाइपलाइन सप्लाई

Sun, 22 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 22 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The villages will supply the pipeline.
पानी - फोटो : demo pic

काली नदी के दूषित पानी से प्रभावित 20 गांवों में जल्द ही पाइपलाइन पेयजल की सप्लाई की जाएगी। जल निगम ने इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है। अब धनराशि आवंटन होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे लोगों को शुद्ध जलापूर्ति मिल सकेगी। इन गांवों में एक दशक में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मेरठ से निकलकर कन्नौज में गंगा में मिलने वाली काली नदी से आसपास के गांवों का भूजल दूषित हो गया है।
विज्ञापन


हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि काली नदी से सटे कई गांवों में 10 साल में हैपेटाइटिस आदि बीमारियों के चलते सैकड़ों ग्रामीण अपनी जान गंवा बैठे हैं। कई गांवों के लोग  अभी भी गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के अधिकारियों की माने तो जिले में काली नदी के किनारे 46 गांव बसे हैं जिनका ग्राउंड वाटर पीने लायक नहीं है। इसके चलते  26 गांवों में पहले ही पाइपलाइन वाटर सप्लाई का काम शुरू हो चुका है।

बाकी 20 गांवों में पाइपलाइन सप्लाई के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए  धन मांगा गया है। इससे दूषित जल से ग्रामीणों को निजात मिल सके।

ततारपुर, पटना, हबिसपुर बिगास, लालपुर, सिकंदरपुर काकौड़ी, भमैड़ा, छतनौरा, सलोनी सहित कुल बीस गांवों में वाटर सप्लाई को पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक बनाने का प्रस्ताव है। इन गांवों में आबादी के अनुसार बजट बनाया गया है। कुल मिलाकर 20 करोड़ से ज्यादा का काम उक्त गांवों में किया जाना है।


जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके जैन का कहना है कि शासन को बीस गांवों में टंकी बनाने और पानी के लिये पाइप लाइन की कार्य योजना बनाकर भेज दी गई है। जल्द ही शासन से हरी झंडी मिलने पर गांवों में काम शुरू करा दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed