फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The village will be develop.

ढाई करोड़ से चकाचक होंगे गांव

Tue, 11 Apr 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 11 Apr 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
The village will be develop.
चकाचक होंगे गांव - फोटो : अमर उजाला

वैट ग्राम पंचायत की बैठक में वार्षिक कार्य योजना के तहत जनहित से जुड़े विकास कार्य कराने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर हो गए। इस पर ढाई करोड़ की रकम खर्च होनी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


सिंभावली ब्लॉक के वैट गांव में मंगलवार को प्रधान हज्जन शमीम बेगम की अध्यक्षता और प्रधान एकता समिति अध्यक्ष छोटे खां के संचालन में ग्राम पंचायत की खुली मीटिंग हुई।
विज्ञापन


इसमें ग्रामीणों सहित ग्राम पंचायत सदस्यों से सुझाव लेने के बाद जनहित से जुड़े विकास कार्यों के मद्देनजर वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई।

एडीओ पंचायत भानेश्वर यादव और सेक्रेट्री टीएन सिंह ने बताया कि जनहित से जुड़े सभी प्रस्तावों को ग्राम पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद यह सभी कार्य शुरू हो जाएंगे। प्रधान ने बताया कि वार्षिक कार्य योजना से जुड़े विकास कार्यों पर करीब ढाई करोड़ की रकम खर्च होनी है। इनमें मुख्य रूप से नाली, सड़क, खड़ंजों का निर्माण,

पथप्रकाश व्यवस्था को चाक चौबंद कराना, ग्रामीण पेयजल योजना के तहत हैंडपंप लगवाना, मच्छरों की रोकथाम, गांव को पूरी तरह खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त कराना और आबादी में होने वाले जलभराव की रोकथाम कराने जैसे जनहित के काम शामिल हैं।


बैठक में पूर्व प्रधान अतहर खां, बीडीसी हबीब चौधरी, ग्राम पंचायत सदस्य सिराज, तैयब, तसलीम, शफाअत, डॉ. बच्चू, फकीरा चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed