फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The teenager refused to marry.

किशोरी ने किया शादी से इंकार, लौटी बारात

Tue, 12 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 12 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
The teenager refused to marry.
मैरिज - फोटो : demo pic

उम्रदराज मंदबुद्धि दूल्हा देख सोमवार को एक किशोरी ने शादी से इंकार कर दिया। किशोरी के चाचा-चाची की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शादी रुकवा दी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग है और बिना उसे बताए उसकी शादी की जा रही थी।

विज्ञापन


किशोरी ने पिता के साथ रहने से इंकार कर दिया है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात मेरठ से बारात आई थी। परिजनों द्वारा इस शादी के विषय में नाबालिग बेटी सहित किसी को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


यहां तक की शादी से जुड़ी हल्दी और मेहंदी की रस्में भी नहीं की गई थीं। सोमवार को जब घर पर बारात आई तो किशोरी को उसकी शादी की भनक लगी। आनन फानन में किशोरी ने काम का बहाना बनाया और चाची व दादी को अपना दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की चाची ने अपने पति को तत्काल इसकी सूचना दी। चाचा-चाची की सूचना पर पहुंची पुलिस को किशोरी ने बताया कि वह अभी नाबालिग है। पिता द्वारा जबरन एक ऐसे युवक से उसकी शादी कराई जा रही है जो हकलाने के साथ ही मानसिक रूप से भी पूरी तरह से सक्षम नहीं है।

किशोरी का बयान लेने के बाद पुलिस ने घर में चल रही जयमाला और फेरों की रस्म को रुकवा दिया। दुल्हन का विरोध और मामला पुलिस में पहुंचने पर दूल्हे सहित उसके परिजन और रिश्तेदारों के भी होश उड़ गए।

चाचा और चाची को साथ लेकर मधु मंगलवार सुबह थाने में पहुंच गई। उसने अपने नाबालिग होने का प्रमाण प्रस्तुत करते हुए घर जाने की बजाए चाचा-चाची के साथ रहने की इच्छा जताई।

बेटी के इंकार करने पर घर आई बारात के बैरंग लौटने से पिता बुरी तरह नाराज है। उसने बेटी के साथ ही अपनी मां, भाई और उसकी पत्नी से जीवन भर संबंध न रखने की बात कही है।


एसओ आरके शर्मा ने बताया कि किशोरी के विरोध पर उसकी शादी को रुकवाकर उसे चाचा की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पिता से ग्रामीणों की मौजूदगी में लिखित तौर पर यह वादा भी कराया गया है कि बालिग होने तक उसकी शादी नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed