फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The sp cycle ran.

आखिरी दिन फर्राटे से दौड़ी सपाइयों की साइकिल

Tue, 10 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 10 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The sp cycle ran.
गांव-गांव दौड़ी सपा की साइकिल - फोटो : अमर उजाला

सपा की पहली मई से शुरू जनजागरण साइकिल यात्रा का मंगलवार को समापन हो गया। आखिरी दिन सपाइयों की साइकिल तेज गति से दौड़ी। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में साइकिल से घूम-घूम कर लोगों को सपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

विज्ञापन


हापुड़ विधानसभा से सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में सामिया गार्डन से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, मीनाक्षी रोड, तगासराय, सिकंदरगेट होते हुए बुलंदशहर रोड पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


इस दौरान तेजपाल प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे में विकास की गंगा बहाने का काम किया है। गरीब, मजदूर और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है। साथ ही कहा कि सपा में ही सबका हित सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सपा के जहीर सलमानी के नेतृत्व में भी साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान अपने संबोधन में जहीर सलमानी ने कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से जीतकर यूपी में परचम फहराएगी।


साइकिल यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर के अलावा श्यामसुंदर भुर्जी, बुद्धप्रकाश कश्यप, सीमा तनेजा, मंजू जाटव, संजय गर्ग, अली मुर्तजा, नाजिम, दिलशाद, निसार पेंटर, रूपचंद यादव, आजाद अल्वी, दीपक आजाद, इकबाल कुरैशी, रविंद्र यादव,

जहीर पहलवान, मोबिन कस्सार, बाबा फुरकान, डॉ.गुलफाम, मुनव्वर अली, सदर अनवार, यासमीन, राजकिशोर, इमरान, मोहम्मद युसुफ व पप्पू सैफी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed