फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The sheet offered on the tomb of Dargahi Baba

Hapur News: दरगाही बाबा की समाधि पर चढ़ाई गई चादर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The sheet offered on the tomb of Dargahi Baba
गढ़मुक्तेश्वर। दरगाही बाबा की समाधि पर रविवार को चादरपेशी के साथ वसंत मेेले का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद हजारों भक्तों ने बाबा की समाधि पर हाजिरी लगाकर मन्नत मांगीं। सिंभावली क्षेत्र के गांव लिसड़ी में करीब तीन सौ साल से भी पुरानी दरगाही बाबा की समाधि पर महंत देवेश्वरानंद ने वैदिक रीति रिवाज से चादरपोशी की।
विज्ञापन

मेले में दूसरे दिन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों से जुड़े हजारों भक्तों ने बाबा की समाधि पर हाजिरी लगाकर संतान प्राप्ति जैसी मन्नतें मांगीं। महंत ने बताया कि विदेशों में जाकर बस चुके देश के कई परिवार भी लगभग हर साल बाबा की समाधि पर मत्था टेकने आते हैं। जिनका अटूट विश्वास है कि समाधि पर चादर चढ़ाकर मन्नत मांगने वालों की मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है, जो अपनी मुराद पूरी होने पर अगले साल बाबा का आभार जताने यहां आते हैं। दिल्ली निवासी अनिल ने बताया कि उनके परिजन सदियों से बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाने आते हैं, जिससे उनकी सभी जायज मुराद अवश्य ही पूरी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed