फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The scorching heat of the sun left everyone miserable, breaking them out in a sweat.

Hapur News: सूरज की तपिश ने किया बेहाल, छूटा पसीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The scorching heat of the sun left everyone miserable, breaking them out in a sweat.
गढ रोड पर धूप से बचने के लिए कपडा ओढ़कर सड़क पर जाती युवतियां। संवाद
हापुड़। गर्मी का सितम लगातार जारी है। सूरज की तपिश के साथ ही गर्म हवाएं भी लोगों के पसीने छुड़ा रही हैं। दोपहर के समय धूप में निकला भी मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह और भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के बाद शुक्रवार को हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई, वहीं शनिवार को सुबह से ही चटक धूप खिलने के साथ गर्मी का असर शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर और तापमान बढ़ता गया। दोपहर के समय आलम यह रहा कि सड़कों और बाजारों में भी भीड़ कम हो गई। गर्म हवा से लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे। जरूरी कार्यों से निकले लोग कपड़े का सहारा लेकर धूप से बचने का प्रयास करते रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते नजर आए। गर्मी के कारण लोगों का गला सूख जाने से पेयजल पदार्थों की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी। देर शाम तक गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। अगले सप्ताह तापमान बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed