{"_id":"6a11e3921338be6be301835c","slug":"the-road-will-be-widened-at-a-cost-of-rs-175-crore-mla-laid-the-foundation-stone-hapur-news-c-306-1-gha1004-122276-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 1.75 करोड़ की लागत से होगा सड़क का चाैड़ीकरण, विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 1.75 करोड़ की लागत से होगा सड़क का चाैड़ीकरण, विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झड़ीना से भगवंतपुर को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सड़क के सुधार की मांग कर रहे थे। सड़क के निर्माण से झड़ीना, भगवंतपुर और आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।
बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण पर लगभग एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थिति बेहतर होगी और लोगों को जर्जर मार्ग के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग एक्सईएन शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, सोनू गर्ग, बलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।