{"_id":"57a0ae964f1c1b675d2b958b","slug":"the-rain-was-so-relaxed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सुकून तो मिला, दुश्वारियां भी बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सुकून तो मिला, दुश्वारियां भी बढ़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
नालों की सफाई ठीक से न होने से जगह-जगह जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार को दोपहर हुई झमाझम बरसात से राहत तो मिली, साथ ही जगह-जगह जलभराव से दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। लोगों में इस बात को लेकर खासी नाराजगी दिखी कि नगर पालिका ने नालों व नालियों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति भर की है, तभी बरसात में जलभराव की नौबत खड़ी हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर हुई बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी। नाले व नालियां गंदगी से पटी होने से जलनिकासी न होने से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। नगर के कुछ हिस्सों में तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल-सा हो गया।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला साकेत, शिवाजी नगर, पुरा, गांधी बाजार, बजाजा बाजार, सद्दीकपुरा व चंडी कालोनी सहित कई मोहल्ले में जलभराव से लोग जूझते रहे।
मोहल्ले के लोगों को कहना है कि नगर पालिका द्वारा नाला-नालियों की सफाई ठीक से न कराने के कारण नालियां गंदगी से अट गई हैं, जिससे पानी की निकासी में बाधा आती है। ऐसे में हल्की बारिश से ही रास्ते जलमग्न हो जाते है।
विज्ञापन