{"_id":"57e297d34f1c1b1539a8390b","slug":"the-protest-ended-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आश्वासन पर माने लेखपाल, धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर माने लेखपाल, धरना समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 21 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
एक माह से धरना दे रहे थे लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले पिछले एक माह से चल रहा लेखपालों का धरना खत्म हो गया। सीएम द्वारा मांगें पूरी होने के आश्वासन पर संघ ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पिछले एक माह से लेखपाल नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर एसीपी विसंगति दूर किए जाने, लेखपाल संवर्ग का नाम राजस्व उपनिरीक्षक किए जाने, आईजीआरएस आदि शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन सुचारु रूप से किए जाने के लिए
विज्ञापन
लैपटॉप उपलब्ध कराने जैसी छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। लेखपालों के हड़ताल पर चले जाने से स्टूडेंट्स विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चक्कर लगा रहा थे।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष मौहम्मद राजू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संघ के प्रांतीय अधिकारियों को मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद लेखपाल संघ ने धरना समाप्त किया है। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद बुधवार को लेखपालों ने खुशी मनाई।
इस मौके संघ के तहसील अध्यक्ष रवीश कुमार राही, राकेश गिरी, अशोक शर्मा, रामकिशोर, योगेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश, राजुकमार, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।