{"_id":"57d960ff4f1c1bbf24d47cc4","slug":"the-police-were-taking-bribes-bogus-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रिश्वत लेकर फर्जी मुकदमा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रिश्वत लेकर फर्जी मुकदमा कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 14 Sep 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
फर्जी मुकदमा कराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सपा पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न करने और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सोमवार को सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल आजाद ने कहा कि 25 जुलाई को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जबरन उसके बयान आरोपी के पक्ष में कराने का कार्य किया।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक के परिवार से मिलीभगत कर उल्टा युवती के परिजनों के खिलाफ ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
आरोपी युवक के परिजनों द्वारा फैसले का दबाव डाला जा रहा है।
पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी अलंकृता सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी से शिकायत करने वालों में आजाद मेवाती, बबीता, रोबिन, कमाल मंसूरी, रविंद्र शामिल रहे।