{"_id":"587795c94f1c1b7840ba8958","slug":"the-new-voter-card-manipulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वोटर कार्ड में नाम किसी और का फोटो में कोई और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वोटर कार्ड में नाम किसी और का फोटो में कोई और
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
वोटर कार्ड में बड़ी खामियां
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग के आदेश पर बनाए गए नए वोटर कार्ड में बड़ी खामियां सामने आ रही हैं। कार्ड में नाम किसी और और के हैं व फोटो किसी और के। ऐसे में मतदाता परेशान हैं।
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित वैशाली कालोनी निवासी ब्रह्मप्रकाश त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी समेत चार वोटर आईडी कार्ड बनवाए थे। काफी इंतजार के बाद उन्हें वोटर कार्ड तो मिले हैं, कार्ड पर फोटो तो उनका है, मगर नाम उनकी पत्नी का है।
विज्ञापन
बेटे और बेटी के वोटर कार्ड में भी काफी त्रुटियां हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक है। प्रशासनिक अधिकारी शत प्रतिशत मतदान को लेकर काफी जोर दे रहे हैं। त्रुटि भरे वोटर आईडी कार्ड से वह भला किस तरह मतदान करेंगे।
विज्ञापन
जल्द प्रशासनिक अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो अनेक लोग मत के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। अन्य बहुत से लोगों के वोटर कार्ड में भी इस तरह की त्रुटियां मिल रहीं हैं।
वहीं, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि जिन मतदाताओं के कार्ड में त्रुटि है वह तहसील में संपर्क कर उसे ठीक करा सकते हैं। इसके लिए तहसील में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है।