फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   the holika was burn, todey holi

जली होलिका, आज शहर में उड़ेगा रंग-गुलाल

Mon, 13 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़/पिलखुवा/गढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़/पिलखुवा/गढ़ Updated Mon, 13 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
the holika was burn, todey holi
होली - फोटो : अमर उजाला

होलिका दहन से पूर्व पूजन के लिए रविवार सुबह सवेरे से ही हजारों महिला श्रद्धालुओं की भीड़ श्री चंडी मंदिर के बाहर स्थित श्री शिव मंदिर पर लगी रही। महिलाओं ने भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। वहीं, करीब 6.24 बजे होलिका दहन के बाद श्रद्धालुओं ने जौ के बाल भूने और एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


वहीं, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर में भी होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को शुभकानाएं दी। सोमवार को लोग रंग और गुलाल से होली खेलेंगे। चंडी मंदिर पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम थे। आला अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


शाम 6.24 से 7. 50 बजे के बीच होलिका का दहन किया गया। लोगों ने होलिका की परिक्रमा की और जौं के बाल भूने। जिसके बाद एक दूसरे को जौ के बाल देकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक लोगों का होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। शाम से ही पुलिसकर्मी होली दहन वाले स्थानों पर गश्त करने लगे थे। एडीएम रजनीश राय ने बताया कि सभी स्थानों पर सकुशल होली दहन होने की सूचना मिली है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed