फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The heat waves made everyone miserable, today the mercury may cross 45.

Hapur News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, आज 45 के पार जा सकता है पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The heat waves made everyone miserable, today the mercury may cross 45.
गर्मी में चेहरा ढककर स्कूटी पर जाती युवतियां। संवाद
हापुड़ मौसम के तेवर शनिवार को भी काफी गर्म रहे। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर सड़क पर चलने वाले राहगीरों को लू के थपेड़ों ने बेहाल किया। गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को पारे के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 45 डिग्री के भी पार पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन


गर्मी के साथ-साथ लू के गर्म थपेड़ों ने शनिवार को सुबह से ही परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह 8 बजे ही पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी के तेवर तल्ख होते चले गए। 11 बजे पारा 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम के तल्ख तेवरों को देख लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं दिखा सके। जिन लोगों को आवश्यक कार्य से बाहर जाना भी था तो वे पूरी तरह से बचाव के साधन लेकर निकले।
विज्ञापन


दोपहर के समय पारा 43 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। सड़कों पर दोपहर के समय बेहद कम लोग ही नजर आए और सन्नाटा छाया रहा। शाम करीब छह बजे के बाद जब पारा कुछ नीचे आना शुरू हुआ तो लोगों ने बाहर निकलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार अभी तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। रविवार और सोमवार को अनुमानित तापमान 46 डिग्री तक पहुंच जाने की आशंका है। फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।


-----

शीतल पदार्थों का बढ़ गया सेवन --

गर्मी के तल्ख तेवरों के चलते शीतल पेय पदार्थ का सेवन लोगों ने बढ़ा दिया है। लोगों ने सत्तू, दही की लस्सी, खीरा, ककडी, तरबूज, आम का पना, नीबू की शिकंजी, शर्बत और बेलपत्थर का जूस आदि गर्मी से राहत देने वाली देशी चीजों का सेवन लोगों ने बढ़ा दिया है।

-----

इस सप्ताह इस प्रकार रह सकता है तापमान

दिनांक
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान

26 मई

46


29

27 मई

46


29

28 मई

46


30

29 मई

44


30

30 मई

43


29

31 मई

43


29

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed