फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The heat of the sun is making me miserable in the afternoon

Hapur News: दोपहर में सूरज की तपिश कर रही बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun is making me miserable in the afternoon
हापुड़। जैसे-जैसे अप्रैल बीत रहा है, गर्मी भी अपने तेवर दिखाने लगी है। तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को छूने को बेताब दिख रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म हवाएं भी चलीं। अब दोपहर में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज दिनों-दिन गर्म हो रहा है। सुबह दस बजते ही सूरज अपने तेवरों का एहसास कराना शुरू कर दिया है। घर से जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोग छाता, हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी लगाकर धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी दोपहर के समय सूरज की तपिश, धूप के तेज ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय दस किमी की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने भी मुश्किलें बढ़ाईं। गर्मी के तेवर देख लोग मई और जून में पड़ने वाली गर्मी को लेकर चितित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम लगातार बढ़ रहा है। सूरज की तपिश के साथ ही गर्म हवाएं भी सताने लगी हैं। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करने के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed