{"_id":"576e9e8b4f1c1b2b64b480f5","slug":"the-heat-and-humidity-in-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी व उमस से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी व उमस से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून का कर रहे इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का सितम एक बार फिर बढने लगा है। उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। शनिवार को तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी व उमस से राहत पाने के लिए लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व हुई हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आया था। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। लेकिन एक बार फिर धीरे-धीरे गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। बढ़ती उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके साथ उमस ने भी अपना रूप दिखाया। धूप गर्मी होने के बाद भी उमस के कारण पसीनों से लोगों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
गर्मी से बचाव के लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखा, एसी के सामने बैठे रहे। लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी से परेशान लोग घरों में कैद दिखाई दिए।
जिस कारण सड़कों व बाजारों में भी कम भीड़ देखने को मिली। गर्मी से राहत पाने के लिए अब लोग मानसून आने की टकटकी लगाकर राह देख रहे हैं।