फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The girl was taken to a hotel and raped

Hapur News: युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The girl was taken to a hotel and raped
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर बाबूगढ़ छावनी स्थित एक होटल में ले गया। इस दौरान नशीली गोली कोल्डड्रिंक में पिलाकर आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। युवती की मां के विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 30 दिसंबर की सुबह लगभग दस बजे उनकी पुत्री नगर के एक मोहल्ला निवासी अपनी सहेली से मिलने जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच चमरी फाटक के पास गांव के ही एक युवक ने उनकी पुत्री को रोक लिया। इस दौरान आरोपी बहला फुसलाकर उनकी पुत्री को बाबूगढ़ छावनी स्थित एक होटल में ले गया। इस दौरान आरोपी ने नशीली गोली कोल्डड्रिंक में पिलाकर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उनकी पुत्री के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उनकी पुत्री को फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी को पुत्री को रोता देख मां के पूछने पर घटना का खुलासा हुआ। इस पर युवती की मां के विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने गाली गलौज कर उन्हें फोटो व वीडियो वायरल करने व परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने 20 जनवरी को उनकी पुत्री को उठाकर ले जाने की धमकी भी दी। घर पहुंचने पर पत्नी व पुत्री ने सारी घटना के बारे में उन्हें बताया।सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed