फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The district's forest cover increased by 5.72 sq km in four years.

Hapur News: चार साल में 5.72 वर्ग किमी बढ़ गया जिले का वन क्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The district's forest cover increased by 5.72 sq km in four years.
गांव खुडलिया के निकट  लगा वन विभाग का पिंजरा। संवाद
हापुड़। जिले में हर साल मानसून के दौरान पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। बीते चार वर्षों में जिले में 50.63 लाख से अधिक पौधे लगाने का दावा प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। एफएसआई (फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के अनुसार इन चार सालों में जिले के वन क्षेत्र में 5.72 वर्ग किमी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस और पौधरोपण महायज्ञ के दौरान 13 लाख से अधिक पौधे लगाने में विभागों और लोगों ने दिलचस्पी दिखाई और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया है।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष में सड़कों के किनारे और सरकारी खाली जमीनों पर पौधरोपण किया जाता है। हापुड़ जिले में गंगा नदी के किनारे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में प्राकृतिक झाड़ियों और वन क्षेत्र अधिक है। बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जिले में संचालित पौधरोपण अभियान का प्रभाव अब दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पर्यावरण की दृष्टि से वन क्षेत्र का बढ़ना काफी राहत देता है। वन विभाग ने इस दिशा में बेहतर काम किया है। लगातार अभियान संचालित कर प्रत्येक वर्ष रिकॉर्ड पौधरोपण कर उनकी देख-रेख व्यवस्था सुनिश्चित कर जियो टैगिंग करवाते हुए निगरानी की गई।
पौधरोपण अभियान में वन विभाग संग अन्य विभागों की सहभागिता करवाते हुए आम लोगों को भी अभियान से जोड़ा। इसके चलते ही जिले के वन क्षेत्र में भी इजाफा हुआ है। इसकी पुष्टि इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 1106.67 वर्ग किमी है।
इसमें कुल वन क्षेत्र 27.81 वर्ग किमी है, जोकि जिले के भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.51 फीसदी है। 2021 के आकलन की तुलना में इसमें 5.72 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें खुला वन क्षेत्र 21.09 वर्ग किमी और मध्यम सघन वन 6.72 वर्ग किमी है।

----
इस वर्ष रोपे गए 13.50 लाख पौधे

पौधरोपण अभियान के तहत सरकारी विभागों के साथ ही जिले वासियों ने अभियान में बढ़चढ़ हिस्सा लिया। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में एक लाख 95 हजार पौधे रोपित किए गए। वहीं 12 जुलाई को पौधरोपण महायज्ञ के तहत जिले में 11,55,497 पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया। इसमें वन विभाग ने 49733, ग्राम विकास ने 503405, कृषि विभाग ने 135000 व पर्यावरण विभाग ने 63000 पौधों का रोपण किया।

----

वर्ष लक्ष्य रोपित पौधे
2023 1149980 1165267
2024 1217348 1228854
2025 1293300 1318102
2026 1264700 1350947
कुल 4925328 5063170

---
कोट

जिले में लगातार पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाकर उनका संरक्षण किया जा रहा है। इससे वन क्षेत्र बढ़ रहा है। पेड़-पौधे लगाने के लिए लोग जितने जागरूक होंगे, जिले में उतना वन क्षेत्र बढ़ेगा। इस वर्ष भी 13 लाख से अधिक पौधे रोपे गए हैं। - गौतम कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी

गांव खुडलिया के निकट  लगा वन विभाग का पिंजरा। संवाद

गांव खुडलिया के निकट  लगा वन विभाग का पिंजरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed