फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The condition of seven roads will be improved at a cost of Rs 6.42 crore.

Hapur News: 6.42 करोड़ की लागत से सुधरेगी सात सड़कों की हालत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The condition of seven roads will be improved at a cost of Rs 6.42 crore.
हापुड़। जिले की सात जर्जर सड़कों की नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से मरम्मत कार्य की शुरूआत हो जाएगी। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। सड़कों की मरम्मत में 6.42 करोड़ रुपये खर्च कर लोगों का आवागमन सुगम बनाया जाएगा। सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन द्वारा लगातार सड़कों की मरम्मत कार्य कराई जा रही है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने सात और सड़कों की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्य कराने के लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जल्द ही कार्य की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन


इसमें पिलखुवा फगौता मार्ग पर 1.86 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण का मरम्मत कार्य होगा। बाबूगढ़ क्षेत्र के बीबी नगर मार्ग से कनिया मार्ग होते हुए किठौर रोड पर 42.80 लाख रुपये से, गढ़ रझैड़ा मोड से दरियापुर बम्हैडा मार्ग पर 38.50 लाख रुपये, डिबाई पुल से रजापुर मार्ग पर 64 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गढ़ क्षेत्र के सलौनी लुहारी मार्ग से रझैटी शिव मंदिर तक 45 लाख रुपये, ग्राम दयानतपुर में बाल्मीकि बस्ती से चौक मंदिर तक 36.50 लाख रुपये व मसूरी-धौलाना-गुलावठी मार्ग पर 2.29 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।


लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से कार्य की शुरूआत करा दी जाएगी और दिसंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण कराकर लोगों का आवागमन सुगम बनाया जाएगा।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed