फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The characters may benefit plans: VK Singh

योजनाओं का पात्रों को दें लाभ: वीके सिंह

Thu, 03 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 03 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
The characters may benefit plans: VK Singh
विकास कार्यों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

एचपीडीए सभागार में बृहस्पतिवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र धौलाना में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं को लाभ पात्रों को ही मिलना चाहिए।

विज्ञापन


एचपीडीए सभागार में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक करीब 1400 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। गांवों में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके यहां पर शौचालय नहीं है।
विज्ञापन


हथकरघा उद्योग के बारे में लघु उद्योग अधिकारी ने बताया कि पिलखुवा में करीब 25 करोड़ रुपये से हथकरघा और छपाई उद्योग को बढ़ावा देने का काम किया गया है। इसके अलावा लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सिंचाई के लिए रजवाहों में पानी छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एचपीडीए के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। इस योजना को स्मार्ट सिटी के रुप में तैयार किया जाएगा।

पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश गांवों में सड़कों का निर्माण कराया गया है और जो गांव रह गए हैं, उनमें प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है। सीडीओ कुणाल सिल्कू ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 25 हजार किसानों का कृषि बीमा किया गया है।

इसको लेकर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि किसानों को योजना का लाभ मिले, इसको लेकर सभी विभाग काम करें। इसके अलावा मंत्री वीके सिंह ने पिलखुवा में जाम की स्थिति से निपटने के लिए योजना बनाने,

गांव ककराना को आदर्श सांसद गांव के रूप में चयनित कर विकास कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना को सही ढंग से लागू करने, पिलखुवा में फायर स्टेशन बनाए जाने की योजना बनाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।


बैठक में प्राधिकरण के वीसी आरके सिंह,  सचिव विश्वजीत राय, अधिशासी अभियंता एसके नागर, एडिशनल एसपी रामनयन यादव, नीरज गुप्ता, निशांत सिसौदिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed