फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tempreature increase

Hapur News: गर्मी का बढ़ा प्रकोप, स्कूलों में अब सिर्फ पांच घंटे होगी पढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
tempreature increase
हापुड़। भयंकर गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है, मंगलवार को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में कक्षा आठवीं तक के समस्त स्कूलों में सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ही पढ़ाई के आदेश दिए गए हैं। बीएसए ने समस्त स्कूलों को पत्र भेज दिया है। उधर, मंगलवार को दिन निकलते ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया, दो दिन और गर्मी बढ़ने के आसार हैं, इसके बाद फिर मौसम बदलेगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी को लेकर बीते काफी दिनों से शिक्षक संघ स्कूलों का समय बदलने की मांग उठा रहे थे। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, संदीप सिरोही, संजय शर्मा, आस मोहम्मद, संजीव शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सरवन कुमार और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नीरज चौधरी मंगलवार को बीएसए से मिले।
विज्ञापन

अब तक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई हो रही थी। इन दिनों लगातार तापमान बढ़ा, सुबह आठ बजे तक 35 डिग्री के पार तापमान पहुंचने लगा। इस पर छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए बीएसए ने आठवीं तक के स्कूलों में पाठन कार्य सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धूप से बचने के लिए छाता का ले रहे सहारा
भयंकर गर्मी और सूरज की तपिश से परेशान लोग बचाव के लिए छाता, कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही शीतल पेय, नारियल और हल्के कपड़ों की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। धूप से बचने के लिए लोग मुंह और सिर को कपड़ों से बचाते नजर आए।

-दो दिन और बढ़ेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन और तापमान बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद बारिश की संभावना है। अप्रैल महीने में इस तरह से तापमान बढ़ना सामान्य नहीं है। लोगों की सेहत के साथ ही फसलों को भी इससे नुकसान है।


आदेशों का पालन करें स्कूल-
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के कारण स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्कूल खोले जाएंगे, जो स्कूल आदेश का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - अर्चना गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed