फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Temporary ghats submerged due to rise in water level of Ganga

Hapur News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से अस्थाई घाट डूबे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Temporary ghats submerged due to rise in water level of Ganga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से घट और बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह जलस्तर कुछ कम हुआ लेकिन, शाम तक 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से अस्थाई घाट डूब गए। खादर क्षेत्र के किसानों की भी चिंता बढ़ गई है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम तक ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 197.83 मीटर दर्ज किया गया था लेकिन, शुक्रवार की सुबह वह कम होकर 197.70 मीटर तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज किया गया पानी क्षेत्र में पहुंचने से शाम छह बजे फिर से बढ़ कर जलस्तर 197.90 मीटर के निशान तक पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह से शाम तक 12 घंटे में जलस्तर तेजी के साथ 20 सेंटीमीटर बढ़ा।
विज्ञापन


जलस्तर बढऩे से गंगा के दूसरे छोर पर अस्थाई रेतीले टापुओं पर बनाए गए घाटों में करीब दो फिट तक पानी भर गया है। जो नावों के जरिए अस्थाई घाटों पर पहुंचकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। वहीं गांव चक लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह ने बताया कि कुदैनी की मढ़ैया, शाकरपुर, नयाबांस, गड़ावली समेत कई गांव ऐसे हैं, जब जल स्तर बढ़ता है, तो पानी गांवों में पहुंच जाता है। साथ ही घेरों में बने बोंगे-बिटौरो में भी पानी भर जाता है। जिससे लोगों को ईंधन की दिक्कत झेलनी पड़ती है। साथ ही रास्ते पर दो से तीन फिट तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को गंगा तटीय क्षेत्रों में भेजकर ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। साथ ही बाढ़ चौकी स्थापित कर दी है। जिन पर तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed