{"_id":"570faf744f1c1be02e4a6ab8","slug":"temples-mother-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजे मां महागौरी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजे मां महागौरी के जयकारे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 14 Apr 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
अष्टमी पर मंदिरों में की गई पूजा अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अष्टमी पर मंदिरों में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। भोर से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मां के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। भक्तों ने मां महागौरी की पूजा के बाद कन्या पूजन किया। शुक्रवार को नवमीं के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
नगर के प्राचीन चंडी मंदिर, बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर, ग्राम दोयमी के देवी मंदिर, हरमिलाप मंदिर, फ्री गंज रोड स्थित देवी मंदिर में मां महागौरी की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मां महागौरी की पूजा के लिए मंदिर पहुंचीं। सुबह पूजा अर्चना के बाद शाम को कर्पूर और फूल बत्ती की आरती उतारी गई। अनुष्ठान हुए और श्रद्धालुओं ने व्रत और संकल्प लेकर मां के दरबार में मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
अष्टमी पर सुबह से ही घरों में कन्या पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चे भी भोजन करने के बाद दक्षिणा लेकर मजे से एक घर से दूसरे घर में जा रहे थे। कई मोहल्लों में कन्याओं की कमी रही। घर-घर पूजन और दक्षिणा पाने के बाद बच्चों की टोली बेहद उत्साहित थी।
श्रद्धालु मां के इन रूपों का पूजन कर आशीर्वाद ले रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर में भी भक्तों ने कन्या पूजन कर सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने अष्टमी पूजन कर घरों में स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए और मां भगवती का गुणगान किया।
राम नवमी का पूजन करने वाले भक्तों ने बृहस्पतिवार को मां महागौरी का उपवास रख देवी मैया की पूजा अर्चना की। नवरात्र के उपलक्ष्य में नगर समेत आसपास के गांवों में भगवती जागरण के कार्यक्रम हुए। इनमें देर रात तक भक्तों ने भजन कीर्तन किया।