फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Temple doors will remain closed due to lunar eclipse

Hapur News: चंद्र ग्रहण के चलते बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Temple doors will remain closed due to lunar eclipse
हापुड़। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते मंदिरों में दर्शन पर ग्रहण रहेगा। सुबह 6:20 बजे से सूतक लगने के बाद शाम 6:47 बजे तक मंदिरों में दर्शन नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

पं. संतोष तिवारी ने बताया कि तीन मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में दृश्यमान रहेगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से आरंभ होकर शाम 6:47 बजे समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पूर्व होता है, उसके अनुसार मंगलवार को सुबह 6:20 बजे से सूतक लग जाएंगे। हालांकि एनसीआर क्षेत्र में चंद्र ग्रहण काल की अवधि शाम 6:20 बजे से लेकर शाम 6:47 बजे तक केवल 25 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन

बताया कि ग्रहण काल में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सोना और खाना नहीं चाहिए और किसी भी वस्तु को काटना नहीं चाहिए। जितना हो सके भगवान नाम जाप, गीता रामायण भागवत आदि ग्रंथों का स्वाध्याय करें। सूतक काल में भगवान का स्पर्श और पूजा पाठ नहीं होगी, लेकिन ग्रहण काल में किया गया जप, तप, यज्ञ, व्रत, अनुष्ठान अनंत गुना फलदाई होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मार्च को पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस दिन शाम में पूर्णिमा तिथि रहेगी और पूर्णिमा व्रत शाम व्यापिनी बताया गया है, लेकिन शाम 6:47 बजे के बाद चंद्र ग्रहण समाप्त होने पर वह भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा व्रत करके चंद्रमा का अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed