{"_id":"67b75dd988f09ff24c0df1c5","slug":"temperature-go-down-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120607-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बूंदाबांदी से दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बूंदाबांदी से दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
Thu, 20 Feb 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मौसम ने करवट बदली तो बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। इसके बाद दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हवा की रफ्तार भी बढ़ी, जिससे अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम का बदलता मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार तड़के बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। सुबह करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। दिनभर कभी धूप खिली तो कभी बादल छा गए। इस दौरान अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और तेज हवा का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद गर्मी का असर बढऩा शुरु होने का अनुमान है।