फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tehsil Day: uncountable problems.

तहसील दिवस: समस्याएं बेशुमार, निपटीं दो-चार

Tue, 20 Sep 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 20 Sep 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day: uncountable problems.
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला

तहसील दिवस अब महज औपचारिकता भर रह गया है। हर बार की तरह ही इस बार भी मंगलवार को सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लेकिन कुछ गिनीचुनी शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता बैरंग लौट गए।

विज्ञापन


हापुड़ में तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आई 27 शिकायतों में से एक शिकायत का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका। एसडीएम पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सांवी गांव निवासी खेमपाल, सोनू, ज्ञान सिंह आदि ने राशन की दुकान निलंबित कराने, गांव ट्याला निवासी इमामुद्दीन ने आवासीय लोहिया योजना के अंतर्गत आवास बनवाने, ग्राम गिरधरपुर निवासी सतीश ने गली में निर्माणाधीन छज्जा व गेट हटवाने के संबंध में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही कुल 27 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।  

गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ में एसडीएम आरएन पांडेय की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 18 शिकायतें आईं। इनमें से महज चार का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। बिहूनी गांव के किसान राजपाल सिंह ने चक मार्ग पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत की।

किसान ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल भी कोई सुनवाई करने की बजाए उसे ही डरा धमकाकर चुप बैठने की नसीहत दे रहा है। इसके अलावा बुखार का प्रकोप, पेंशन न मिलना, फुंके ट्रांसफार्मर न बदलना, टूटी सड़कों की मरम्मत, आबादी में जलभराव, मच्छरों की रोकथाम को छिड़काव जैसी शिकायतें आईं।

इस दौरान सीओ सतीश चंद्र पांडेय, तहसीलदार भगत सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र, एबीएसए पंकज अग्रवाल सहित कई विभागों के अफसर मौजूद रहे। धौलाना में मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 28  शिकायतें आईं।

इनमें से महज दो का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों में कपूरपुर गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने गांव में तेजी से बढ़ रहे हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए कैंप लगवाने की मांग की।


इसके साथ ही अतिक्रमण, अवैध कब्जे आदि के कुल 28 मामले दर्ज हुए। इस दौरान तहसीलदार दीपक कुमार, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा शैलेंद्र सिंह राठौर , डीपीआरओ रेनू श्री वास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed