{"_id":"5728bf834f1c1b70175ccefd","slug":"tehsil-day-not-solved-a-single-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में एक भी समस्या नहीं सुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में एक भी समस्या नहीं सुलझी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 03 May 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में 25 फरियादी पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 25 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। ऐसे में सभी फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे फरियादियों में खासी नाराजगी रही।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अवनीश राय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपना घर कालोनी के पवनवीर ने जलनिकासी, गांव सरावा निवासी रहीसा ने मकान बनवाने,
विज्ञापन
अखिल भारतीय पंचायत संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान सहित कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने विभिन्न विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में आने वाली हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार दीपक कुमार, सीओ बाबूगढ़, नगर पालिका के ईओ एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।