{"_id":"58b05ebc4f1c1b0953b26c5b","slug":"teenager-molested","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से कोल्हू मालिक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से कोल्हू मालिक ने की छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में दलित किशोरी से कोल्हू मालिक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को मारपीट कर शिकायत करने पर परिजनों को काम से निकालने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने में आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में चल रहे गन्ने के कोल्हू पर एक परिवार मजदूरी करता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, माता-पिता की मौत होने के बाद से 16 वर्षीय किशोरी भी अपनी दादी और चाचा का कामकाज में हाथ बटाती है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे किशोरी कोल्हू पर बनी अपनी झोपड़ी से निकलकर पास के जंगल में शौच के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
कोल्हू मालिक भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध कर शोर मचा दिया। इस पर आरोपी ने किशोरी से मारपीट की।
शोर सुनकर परिजनों को आता देख कोल्हू मालिक ने शिकायत करने पर परिजनों को काम से निकालने और किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन किशोरी को साथ लेकर थाने में पहुंचे और आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ तहरीर दी।
एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसमें कोई भी सच्चाई सामने आने पर आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।