फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   team seal one shop

Hapur News: बिना लाइसेंस बीज की बिक्री पर दुकान सील, सात को नोटिस

Thu, 30 May 2024 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 30 May 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
team seal one shop
हापुड़। कृषि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जिलेभर में बीज बिक्री केंद्रों पर छापा मारा। मुजफ्फरा बागड़पुर में बिना लाइसेंस बीज की बिक्री पर स्टॉक सील कर बिक्री प्रतिबंधित कर दी। साथ ही गढ़ में एक लाइसेंस निरस्त किया तथा चार दुकानों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों में अलग-अलग अधिकारियों की टीमों ने छापे मारे। मुजफ्फरा बागड़पुर में एडीएओ पवन कुमार और विष्णु शर्मा ने एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से बीजों की बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान 20 से अधिक प्रकार के बीज मिले, दुकानदार से लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इस पर पूरे स्टॉक को सील कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, गढ़मुक्तेश्वर में जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने जांच के दौरान एक दुकान को पकड़ा। दुकानदार बीज बिक्री का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। साथ ही अनियमितता पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलाना तहसील में उप कृषि निदेशक डॉ.वीबी द्विवेदी, नायब तहसीलदार ने सात दुकानों पर छापे मारे, तीन नमूने भरे और तीन को नोटिस जारी किए। गढ़ तहसील में डीएओ मनोज कुमार, तहसीलदार गढ़ ने 16 दुकानों पर छापे मारे, तीन नमूने लिए। हापुड़ तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार, तहसीलदार हापुड़ ने 15 दुकानों पर छापे मारे, चार सैंपल लिए और एक को नोटिस जारी किया।



कोट -

दुकानों से लिए गए बीज के सभी 10 नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। एक दुकान का लाइसेंस निरस्त किया है, एक पर बीज की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। साथ ही चार को नोटिस जारी किया है। - मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed