{"_id":"64dd02f6b91c09d2d90c5194","slug":"teachers-protest-against-absa-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2099-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिक्षकों ने एबीएसए कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिक्षकों ने एबीएसए कार्यालय पर दिया धरना
Wed, 16 Aug 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर धौलाना में शिक्षकों ने एबीएसए की कार्यशैली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली असंतोषजनक है, उनके द्वारा कार्यालय में समय न देना, शिक्षकों की समस्याओं को लंबे समय तक लंबित रखना, सीसीएल, मेडिकल, आदि लीगल छुट्टियों का भी समय से निस्तारण न करना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भी आपत्ति दर्ज करा दी गई थी लेकिन अभी तक भी उस पर कोई संज्ञान नही लिया गया। शिक्षकों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिसोदिया ,जिला मंत्री नीरज चौधरी, कोषाध्यक्ष राशिद हुसैन, उच्च प्राथमिक शिक्षक के मंडल संरक्षक शीशपाल सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री सतेंद्र सिसोदिया, मोहम्मद हाकम अली, ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा गौतम, उर्दू शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम, आनंद सैनी, राजीव सैनी, योगेश सैनी, वेतन भोगी समिति वाइस चेयरमैन अंशु सिंधु, भगवत प्रसाद, प्रेमचंद, दिनेश चौधरी, अनिल कुमार, प्रशांत चौधरी, सुनील कुमार,भंवर सिंह, दीपक सिसोदिया, गजेंद्र कुमार आदि थे।