फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   taxy driver protest

Hapur News: टैक्सी चालकों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर किया हंगामा

Wed, 04 Dec 2024 11:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 04 Dec 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
taxy driver protest
पिलखुवा। लोकल मासिक पास न बनने पर टैक्सी (कार) चालकों ने मंगलवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। चालकों ने टोल प्लाजा की दो लेन पर कारों को खड़ा कर दिया। लगभग आधा घंटे तक हंगामा होता रहा, टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट प्रबंधक और चौकी प्रभारी ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


टैक्सी चालक सागर सैनी, अरविंद कुमार, सोनू कुमार, टिंकू तोमर, बॉबी तोमर, राकेश, गौरव मंगलवार को टोल प्लाजा पहुंचे, और हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाने वाली लेन संख्या 17 और 18 में कारों को खड़ा कर हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी कार कॉमर्शियल में पंजीकृत हैं। वह कारों को किराए पर चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे है। पूर्व में टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी ने उनके लोकल मासिक पास बनाए थे, जिन्हें वर्तमान में टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी ने निरस्त कर दिया है। उक्त कंपनी के अधिकारी कॉमर्शियल कार होने का हवाला देकर लोकल मासिक पास नहीं बना रहे हैं। जिसके कारण उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। टोल प्लाजा के प्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि भारत सरकार एवं एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत टैक्सी अर्थात व्यावसायिक वाहनों का लोकल मासिक पास नहीं बन सकता, इसलिए इन्हें निरस्त कर दिया था। इस बाबत उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed