फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Take down the driver and run away with the e-rickshaw

Hapur News: चालक को नीचे उतार ई-रिक्शा लेकर भागे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Take down the driver and run away with the e-rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तहसील चौपला पर सवारी बनकर बैठे दो अज्ञात व्यक्ति चालक को नीचे उतारकर उसका ई-रिक्शा व मोबाइल चोरी कर ले गए। चालक की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला रामगढ़ी निवासी अभिषेक ने बताया कि आठ जुलाई समय करीब साढ़े पांच बजे वह ई-रिक्शा लेकर अतरपुरा चौपला पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने सिकंदरगेट के पास एक टाइल्स की दुकान से सामान लाने की बात कहकर उसका ई-रिक्शा तय कर लिया। इसके बाद वह आरोपी को लेकर सिकंदरगेट पहुंच गया। इस दौरान आरोपी को एक दूसरा आरोपी भी यहां मिला। इसके बाद टाइल्स की गाड़ी न आने की बात कहते हुए दोनों आरोपियों ने उससे अतरपुरा चौपला पर छोडऩे की बात कही। वह दोनों को ई-रिक्शा में बैठाकर सिकंदरगेट टंकी से बुलंदशहर रोड होते हुए तहसील चौपला पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी उसे नीचे उतारकर उसकी ई-रिक्शा व मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed