{"_id":"08301da22408b304d82bd06b9144e6bb","slug":"syana-railway-fatak-surrounding-for-hour-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्याना रेलवे फाटक पर लगा चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना रेलवे फाटक पर लगा चार घंटे जाम
अमर उजाला, गढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के चलते ट्रैफिक बढ़ने पर रविवार सुबह एनएच-24 पर जाम लग गया। स्याना रेलवे फाटक पर सुबह पांच से नौ बजे तक वाहन फंसे रहे। इस हजारों वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गढ़ और ब्रजघाट के घाटों पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों से आ रहे हजारों गंगा भक्तों के कारण हाईवे वाहनों का दबाव बढ़ गया।
इससे सुबह करीब पांच से नौ बजे तक स्याना रेलवे फाटक, टोल प्लाजा, अधूरे फ्लाई ओवर और ब्रजघाट पुल पर जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से हुई।
विज्ञापन
ब्रजघाट पुल के आसपास के खड़े वाहनों ने भी हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा की। सुबह करीब पांच बजे ट्रेन आने के दौरान स्याना रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं थी।
एक के बाद एक तीन ट्रेनों के गुजरने के कारण लंबा जाम लग गया। वाहनों की लाइन हाईवे तक जा पहुंचने से स्याना ओवरब्रिज के पास भी वाहन फंस गए। तेज सदी में जाम लगने से गंगा भक्तों समेत राहगीरों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ीं। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ के अस्पतालों की ओर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।