फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Swine flu alert... appeal to avoid crowded areas.

Hapur News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट...भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की अपील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Swine flu alert... appeal to avoid crowded areas.
गढ़ रोड स्थित सीएचसी में बनी ओपीडी के अंदर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
हापुड़। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट किया गया है। दिल्ली से आने वाले लोगों की निगरानी बढ़ाने और अस्पतालों में सर्दी, जुकाम के साथ बुखार जैसी समस्या लेकर आने वाले मरीजों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों से भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू ने जिले में कहर बरपाया था। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार 28 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसमें सात लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद 9 सालों तक जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने नहीं आए। हालांकि अभी हापुड़ में स्वाइन फ्लू की कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन वायरल बुखार के साथ जिस तरह के लक्षण मरीजों में दिख रहे हैं, वह सामान्य नहीं हैं।
विज्ञापन



मलेरिया का मिला एक मामला
सरकारी अस्पताल में उपचार कराने आए एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके अलावा डेंगू, चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी जुटाए गए। अस्पतालों की ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-इन बातों का रखें ध्यान--

* भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, मास्क पहनें।

* हाथों को थोड़े अंतराल पर धोते रहें।

* जुकाम, खांसी के मरीजों से दूरी बनाकर रखें।

* मास्क पहनें, चेहरे को न छुएं।

* पर्याप्त मात्रा में पानी, पौष्टिक आहार लें।



जिले में स्वाइन फ्लू का अभी कोई मामला नहीं है। चिकित्सकों को निर्देशित कर दिया है। सतर्कता बढ़ायी गई है। लक्षण आने पर मरीज जांच अवश्य कराएं। - डॉ.किशोर आहूजा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed