फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Suspended accountant consumed poison, colleagues protested against it

Hapur News: निलंबित लेखपाल ने खाया जहर साथियों ने विरोध में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Suspended accountant consumed poison, colleagues protested against it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धौलाना, पिलखुवा। धौलाना में तैनात निलंबित लेखपाल सुभाष मीणा ने बुधवार को तहसील परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही जिले के लेखपाल एकत्र होकर रामा अस्पताल पहुंचे और हंगामा करके कार्रवाई की मांग करने लगे। शाम के समय लेखपाल जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रर्दशन किया। एडीएम संदीप कुमार के आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। लेखपाल आज सुबह दस बजे डीएम से मिलेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त मेरठ और डीआईजी को जांच सौंपी है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक स्तर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

लेखपाल के चालक शाहिद के अनुसार, बुधवार की सुबह सुभाष मीणा जब घर से निकले थे तो तनाव में थे। उन्होंने रास्ते में एक मेडिकल स्टोर से सिर दर्द की दवा भी ली थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह धौलाना तहसील परिसर पहुंचे और लेखपालों के कमरे में गए। यहां से निकलकर तहसीलदार के कार्यालय पहुंचे और वार्ता कर बाहर आ गए। इस बीच में ही उन्होंने डिब्बी से निकालकर कुछ जहरीला पदार्थ खाया और चालक से लेकर पानी पिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लेखपाल की तबीयत बिगड़ गई। सभी अधिकारी व कर्मचारी उन्हें लेकर रामा अस्पताल पहुंचे। मौके पर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।

वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपालों की मौजूद अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। धरना दे रहे लेखपालों ने दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने कहा कि तहसील में कुल 28 हल्के हैं, जिनमें केवल 11 लेखपाल कार्यरत हैं। एक-एक लेखपाल पर चार-चार क्षेत्र लाद दिए गए हैं। सुभाष मीणा के पास पिलखुवा, डहाना, सपनावत और सिरोधन जैसे चार बड़े क्षेत्र थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य की अधिकता, फर्जी शिकायतें और अधिकारियों का दबाव लेखपालों को मानसिक रूप से तोड़ रहा है। सुभाष मीणा इसी तनाव का शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed