{"_id":"690398374cc395a7d20e3151","slug":"surver-down-in-dholana-registry-office-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132220-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धौलाना रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धौलाना रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर ठप
Thu, 30 Oct 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। रजिस्ट्री कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वर ठप रहने से पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा। सुबह से ही रजिस्ट्री कराने के लिए दूर-दराज से पहुंचे लोग लाइन में खड़े रहे, लेकिन दोपहर तक सर्वर चालू न होने के कारण कोई बैनामा नहीं हुआ।
देहरा निवासी चौधरी गफ्फार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से मौजूद हैं, लेकिन सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है। हर बार कहा जाता है कि थोड़ी देर में सर्वर चालू हो जाएगा, पूरा दिन इंतजार में बीत गया। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बावजूद सर्वर डाउन होने से दिनभर की मेहनत व्यर्थ चली गई। वहीं, बैनामा लेखक भी खाली बैठे रहे। उनका कहना है कि तकनीकी खराबी से रोज काम प्रभावित हो रहा है और लोग गुस्से में लौट रहे हैं। इस दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं थककर बैठ गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रजिस्ट्री कार्यालय की सर्वर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। सब रजिस्ट्रार ऋचा शुक्ला ने बताया कि सर्वर डाउन होने की समस्या चल रही है। इसे जल्द ही ठीक कराया जा रहा है।