फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Surveillance stepped up in the city; CCTV cameras to be installed at a cost of one crore

Hapur News: शहर में बढ़ी निगरानी, एक करोड़ से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Surveillance stepped up in the city; CCTV cameras to be installed at a cost of one crore
पिलखुवा। शहर में सेफ सिटी योजना के तहत निगरानी बढ़ेगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। योजना के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मांगी गई है। इसमें कैमरे, कंट्रोल रूम और रखरखाव शामिल हैं। कैमरों के संचालन की व्यवस्था भी इसी राशि से होगी। फिलहाल 150 कैमरों का मानक तय किया गया है। सुरक्षा जरूरतों के अनुसार अन्य स्थान भी चिह्नित कर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार घास मंडी तिराहा भी प्रस्तावित स्थानों में शामिल है। गांधी बाजार और बाजार बजाजा में भी कैमरे लगेंगे। बस अड्डा और मारवाड़ चौकी भी निगरानी में आएंगे। शैलेश फार्म कॉलोनी में भी कैमरे लगाने की योजना है। अन्य संवेदनशील स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा। इस तरह कैमरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उद्देश्य प्रमुख स्थानों की निगरानी मजबूत करना है।
विज्ञापन



कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

योजना में कंट्रोल रूम बनाने का प्रस्ताव शामिल है। यहां से विभिन्न स्थानों के कैमरों की निगरानी होगी। इसके निर्माण और संचालन का खर्च भी प्रस्तावित राशि में शामिल है। रखरखाव की व्यवस्था भी इसी योजना के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन में प्रस्ताव भेजने के निर्देश
सहायक निदेशक (लेखा) अमित कुमार सिंह ने पत्र जारी किया। यह पत्र आठ अक्तूबर 2026 को जारी किया गया था। इसमें वास्तविक जरूरत के अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश हैं। अधिशासी अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करना है। इसे जिलाधिकारी हापुड़ के माध्यम से भेजा जाएगा। मिशन निदेशालय को प्रस्ताव तीन दिन में उपलब्ध कराना है।


सेफ सिटी योजना के तहत जरूरत के अनुसार प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसमें कैमरे, कंट्रोल रूम और रखरखाव की व्यवस्था शामिल होगी। - इंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद पिलखुवा



विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल के प्रस्ताव पर चयन की पहल है। कैमरे लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है, जल्द ही धनराशि उपलब्ध होते ही कैमरे लगाए जाएंगे। - विभु बंसल, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed